संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को बताया कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी-6 अप्रैल तक चलेगा जिस दौरान 66 दिनों में 27 बैठकें होंगी। बकौल रिपोर्ट्स, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में आम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी-14 फरवरी तक व दूसरा चरण 13 मार्च-6 अप्रैल तक चलेगा।