संसद की कार्यवाही रिकॉर्ड करने पर कांग्रेस सांसद बजट सत्र के लिए राज्यसभा से हुईं निलंबित

कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल को संसद की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करने के चलते आगे के बजट सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। पाटिल ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों के विरोध का वीडियो ट्वीट किया था। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि विशेषाधिकार समिति मामले की जांच करेगी।

Load More