संसद की कार्यवाही से हटाया गया राहुल गांधी के भाषण का 'भारत माता' वाला अंश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में मणिपुर हिंसा को लेकर दिए गए भाषण के 'भारत माता' वाले अंश को चेयर के आदेश पर सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है। राहुल ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मणिपुर के हालात को लेकर बीजेपी नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए यह बयान दिया था।