संसद की सुरक्षा चूक मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत चलेगा मुकदमा
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने 6 आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। राजभवन के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने यूएपीए की धारा 16 और 18 के तहत उप-राज्यपाल से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध किया था।