संसद की सुरक्षा में चूक मामले की आरोपी नीलम के घर हरियाणा पहुंची पुलिस, परिजन से की पूछताछ
दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में चूक मामले की आरोपी नीलम के हरियाणा स्थित घर पहुंचकर उसके परिजन से पूछताछ की है। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान पुलिस ने नीलम का कमरा खंगाला और उसके कमरे से 2-3 बैंक अकाउंट की पासबुक और उसकी पर्सनल डायरी साथ लेकर गई है। संसद चूक मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।