संसद की सुरक्षा में लगे सेंध को लेकर लोकसभा में विपक्ष ने किया हंगामा, कार्यवाही स्थगित
संसद की सुरक्षा में लगे सेंध को लेकर लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष ने हंगामा किया और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "सदन में बुधवार को हुई घटना से हम सभी चिंतित हैं।"