संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर गिरफ्तार 4 आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर गिरफ्तार चारों आरोपियों को गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 7-दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में घटना को सोची-समझी साज़िश बताते हुए कहा कि उनका मकसद आतंक फैलाना था। बकौल पुलिस, आरोपी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे।

Load More