संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में मास्टरमाइंड माना जा रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में मास्टरमाइंड माने जा रहे ललित झा नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के बाद से वह फरार था। इससे पहले गिरफ्तार हुए चारों आरोपियों (मनोरंजन डी, सागर, नीलम और अमोल) को 7-दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।