संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पास करवाएं: पीएम को पत्र लिखकर तेलंगाना सीएम
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने की अपील की। इसके अलावा सीएम ने संसद और राज्य विधानसभाओं में ओबीसी के लिए 33% आरक्षण के प्रावधान का भी आह्वान किया है। गौरतलब है कि 18-22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र आयोजित होगा।