संसद के विशेष सत्र से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने 17 सितंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 'X' पर बताया कि संसद के विशेष सत्र से पहले 17 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। उन्होंने लिखा, इसके लिए संबंधित नेताओं को ईमेल के ज़रिए निमंत्रण भेजा गया है।" गौरतलब है कि 18-22 सितंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन से होगी।

Load More