संसद भवन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पूर्व विधायक समरीते को मिली ज़मानत
दिल्ली की एक अदालत ने संसद भवन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक किशोर समरीते को ज़मानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि धमकी से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है, समरीते ने एक पत्र के ज़रिए 30-सितंबर को संसद भवन उड़ाने की धमकी दी थी।