संसद भवन में 'खामियां' गिनाने वाले वास्तु एक्सपर्ट को ₹65 करोड़ के फ्रॉड केस में किया गया अरेस्ट
असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर वास्तु शास्त्री खुशदीप बंसल व उनके भाई को ₹65 करोड़ की जालसाज़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। 'एनडीटीवी' के मुताबिक, इस मामले में मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल है। गौरतलब है, खुशदीप ने 1997 में दावा किया था कि संसद भवन की लाइब्रेरी में 'वास्तुशिल्प दोष' हैं।