संसद में नहीं बोले जा सकेंगे 'जुमलाजीवी', 'लॉलीपॉप' जैसे शब्द; नहीं बनेंगे कार्यवाही का हिस्सा
संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही के दौरान सदस्य जुमलाजीवी, बाल बुद्धि सांसद, शकुनी, जयचंद, लॉलीपॉप, चांडाल चौकड़ी, गुल खिलाए, पिठ्ठू जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। लोकसभा सचिवालय ने 'असंसदीय शब्द 2021' शीर्षक से ऐसे शब्दों का नया संकलन तैयार किया है। ऐसे शब्दों के प्रयोग को अमर्यादित आचरण माना जाएगा और वे कार्यवाही का हिस्सा नहीं होंगे।