संसद में पीएम मोदी के मणिपुर पर मौन व्रत को तोड़ने के लिए लाए अविश्वास प्रस्ताव: गौरव गोगोई
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मंगलवार को लोकसभा में 'अविश्वास प्रस्ताव' पर चर्चा के दौरान कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर मुद्दे पर संसद में मौन व्रत रखा हुआ है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के मौन व्रत को तोड़ने के लिए ही विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया। उन्होंने अब तक मणिपुर के लिए संवेदना नहीं जताई है।"