संसद में बिहार के लोग एकसाथ हो गए इसलिए गोयल को अपना बयान वापस लेना पड़ा: तेजस्वी
पटना (बिहार) में गुरुवार को 'न्यूज़18' के एक कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, ''जब बिहार के गौरव की बात आए तो सभी बिहारियों को साथ खड़ा होना चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''संसद में बिहार के सभी लोग एकजुट हो गए इसी कारण शायद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बिहार को लेकर दिया गया अपना बयान वापस लेना पड़ा।''