संसद में सुरक्षा में चूक की घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों की बुलाई बैठक
संसद के निचले सदन लोकसभा में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार शाम को सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी पर 2 लोग लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में आ गए थे और धुएं के कैनिस्टर खोल दिए थे।