संसद में हंगामा करने के चलते 'आप' सांसद संजय सिंह को मॉनसून सत्र के लिए किया गया निलंबित
मॉनसून सत्र के तीसरे दिन आज संसद के दोनों सदनों में मणिपुर में दो लड़कियों को निर्वस्त्र कर घुमाने के मुद्दे पर विपक्ष ने चर्चा की मांग की और इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने हंगामा कर सदन को बाधित करने के चलते 'आप' सांसद संजय सिंह को मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया।