संसद में हंगामा करने पर टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन शेष शीतकालीन सत्र के लिए हुए निलंबित
टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन को राज्यसभा के शेष शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। डेरेक के खिलाफ 'अपमानजनक व्यवहार' और संसद की वेल में आकर नारेबाज़ी कर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के चलते कार्रवाई की गई है। डेरेक बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर हंगामा कर रहे थे।