संसद में हफ्ते का 1 दिन ऐसा हो जब विपक्ष अपनी मर्ज़ी से किसी विषय पर चर्चा कर सके: सिब्बल
संसद के दोनों सदनों में जारी हंगामे के बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने गुरुवार को कहा कि हफ्ते में एक दिन ऐसा होना चाहिए जब विपक्षी सदस्य अपनी मर्ज़ी से किसी विषय पर चर्चा कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार के पास इसे रोकने का अधिकार न हो। बकौल सिब्बल, "चर्चा के बिना कोई विधेयक पारित नहीं होना चाहिए।"