संसद शब्दावली बढ़ाने की कोशिश कर रही है: स्पीकर के 'कोई शब्द बैन नहीं' बयान पर चिदंबरम
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के 'कोई शब्द बैन नहीं' बयान पर गुरुवार को ट्वीट किया, "संसद...केवल आपकी सीमित शब्दावली का विस्तार करने की कोशिश कर रही है।" उन्होंने लिखा, "सरकार को भ्रष्ट मत कहो...यूं कहें कि उन्होंने लोगों के पैसे चुरा लिए हैं।" दरअसल, लोकसभा सचिवालय ने 'असंसदीय शब्दों' का एक संकलन तैयार किया था।