संसद से निलंबित 'आप' सांसद संजय सिंह से मिले अखिलेश यादव; कहा- लड़ते रहिए
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संसद से निलंबित 'आप' सांसद संजय सिंह से संसद भवन परिसर में मुलाकात की और उनसे कहा लड़ते रहिए। उन्होंने कहा, "मैं संजय और उन सभी सांसदों का समर्थन करता हूं जो मणिपुर मुद्दे पर बहस चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "बीजेपी के लोग हर बात पर बोलते हैं, मणिपुर पर भी बोलना चाहिए।"