संसद हमले की बरसी पर सुरक्षा में चूक लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संसद में सुरक्षा में हुई चूक पर कहा है कि 2001 में संसद में हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन ही सुरक्षा में चूक होना हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने कहा, "हमारे लोकतंत्र के मंदिर की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। इसकी जांच कर हमलावरों पर कार्रवाई होनी चाहिए।"