संस्कृत में शपथ लेने वाले 21 विधायकों को राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने किया सम्मानित
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को उन 21 विधायकों को सम्मानित किया जिन्होंने संस्कृत में विधायक पद की शपथ ली थी। विधायकों को जयपुर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। गौरतलब है, बीते साल विधानसभा चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 20 व 21 दिसंबर को किया गया था।