संस्कृति मंत्रालय की झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिला

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को निकाली गई 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में संस्कृति मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिला है। संस्कृति मंत्रालय की झांकी 'भारत: लोकतंत्र की जननी' थीम पर बनी हुई थी। मंत्रालय के मुताबिक, झांकी में परंपरा व नवोन्मेष का मिश्रण था और भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया था।

Load More