सऊदी अरब के दम्माम में है दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, यह मुंबई से भी बड़ा है
सऊदी अरब के दम्माम में बना किंग फहद इंटरनैशनल एयरपोर्ट 'दुनिया का सबसे बड़ा' एयरपोर्ट है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किंग फहद इंटरनैशनल एयरपोर्ट करीब 776 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इस एयरपोर्ट का निर्माण 1983 में शुरू हुआ था। बकौल रिपोर्ट, यह एयरपोर्ट महाराष्ट्र के मुंबई से भी बड़ा है।