सऊदी अरब में अब विदेशी नागरिक भी खरीद सकेंगे प्रॉपर्टी
25 जुलाई को उम्म अल-कुरा गजट में जारी नए कानून के मुताबिक, विदेशी अब सऊदी अरब के कई हिस्सों में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। मक्का-मदीना के दायरे में आने वाली जगहों पर सिर्फ मुस्लिम व्यक्तियों को बेहद कड़ी शर्तों के तहत संपत्ति खरीदने की इजाज़त होगी। सभी विदेशी खरीदारों को संपत्ति नैशनल रियल एस्टेट रजिस्ट्री में रजिस्टर करवानी होगी।