सऊदी की तेल पाइपलाइन पर हूती अटैक से कैसे प्रभावित हो सकती है भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति?
हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद सऊदी अरब ने अपनी 1,200 किलोमीटर लंबी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने पर भारत में वैकल्पिक कच्चा तेल हासिल करना मुश्किल/महंगा हो सकता है। खरीद-माल ढुलाई लागत बढ़ने से रिफाइनिंग मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है और ईंधन महंगा हो सकता है।