सऊदी क्राउन प्रिंस की मदद की अपील ठुकराने के बाद ईरान समर्थित हूतियों से मिला अमेरिका
रॉयटर्स के मुताबिक, सऊदी अरब-हूतियों के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने ओमान में ईरान समर्थित हूती प्रतिनिधियों से मुलाकात की। अमेरिका ने मई-2025 में हूतियों के साथ युद्धविराम समझौता किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से कहा था कि अमेरिका इस संघर्ष में सीधे हस्तक्षेप नहीं करेगा।