सऊदी ने उमराह व ट्रैवल वीज़ा पर आने वाले लोगों के लिए मेनिनजाइटिस वैक्सीन की अनिवार्य
सऊदी अरब ने उमराह व ट्रैवल वीज़ा पर आने वाले लोगों के लिए मेनिनजाइटिस वैक्सीन का सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा सऊदी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, केन्या, कांगो व मोज़ाम्बिक से होकर सऊदी आने वाले पर्यटकों के लिए पोलियो वैक्सीन सर्टिफिकेट भी अनिवार्य किया है। इसका मकसद सऊदी में किसी तरह के संक्रामक रोग के प्रसार को रोकना है।