सऊदी ने हज यात्रियों को छाता रखने की दी सलाह, 6 लोगों की हीट स्ट्रोक से हो चुकी है मौत

हज यात्रा के लिए मक्का (सऊदी अरब) गए 6 लोगों की अबतक हीट स्ट्रोक से मौत होने के बाद प्रशासन ने हज यात्रियों को छाता लेकर चलने की सलाह दी है। बकौल खबर, प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा इकाइयों और 30 रैपिड रेस्पाॅन्स टीम के साथ 1600 से अधिक लोगों को तैनात किया है।

Load More