सऊदी में हत्या का आरोपी 26 साल बाद हुआ अरेस्ट, पहचान बदलकर करता था देश-विदेश की यात्रा
सीबीआई ने सऊदी अरब में एक शख्स की हत्या करने के आरोपी मोहम्मद दिलशाद को 26 वर्षों के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। दिलशाद पर आरोप है कि उसने 1999 में रियाद में एक शख्स की हत्या कर दी थी और उसके बाद भागकर भारत आ गया था। आरोपी पहचान बदलकर देश-विदेश की यात्राएं कर रहा था।