सऊदी से अंडरवियर-मोजे में छिपाकर शख्स ला रहा था ₹1.3 करोड़ का सोना, दिल्ली में पकड़ा गया

इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (दिल्ली) पर कस्टम अधिकारियों ने सोने की तस्करी के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी जेद्दा (सऊदी अरब) से कुवैत होते हुए दिल्ली आया था और उसने सोने के बने केमिकल पेस्ट को अंडरवियर और मोजे में छिपाया था। बकौल रिपोर्ट्स, बरामद सोने की कीमत ₹1.3 करोड़ आंकी गई है।

Load More