सऊद शकील ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा पहला टेस्ट शतक, पाकिस्तान को दिलाई बढ़त
पाकिस्तान के उप-कप्तान सऊद शकील ने रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला शतक जड़कर पहली पारी में टीम को बढ़त दिला दी है। शकील का टेस्ट क्रिकेट में यह चौथा शतक है और वह 134 रन बनाकर गस एटकिंसन की गेंद पर आउट हुए। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-1 से बराबर है।