सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को नियुक्त किया गया देश का नया प्रधानमंत्री
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ (86) ने अपने बेटे व क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है। इससे पहले सलमान देश के उप-प्रधानमंत्री के साथ-साथ रक्षा मंत्री का भी पद संभाल रहे थे। वहीं, किंग सलमान ने अपने दूसरे बेटे खालिद बिन सलमान को देश का रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।