सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड ने डब्ल्यूडब्ल्यूई को खरीदा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स हैं कि सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड ने डब्ल्यूडब्ल्यूई को खरीद लिया है। स्टेफनी मैकमहोन द्वारा डब्ल्यूडब्ल्यूई के को-सीईओ पद से इस्तीफे की घोषणा किए जाने के कुछ घंटों बाद ये रिपोर्ट्स सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रमुख विंस मैकमहोन ने डब्ल्यूडब्ल्यूई को पब्लिक शेयर मार्केट से हटाने के लिए कंपनी बेचने का फैसला किया।