सऊदी अरब को पछाड़कर मई में रूस बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता

यूक्रेन युद्ध के बीच मई में सऊदी अरब को पछाड़कर रूस अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है। भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने मई में प्रतिदिन लगभग 8,19,000 बैरल रूसी तेल खरीदा जो किसी भी महीने में अब तक का सबसे ज़्यादा है। वहीं, मई में भारत का तेल आयात अप्रैल से 5.6% अधिक रहा।

Load More