सऊदी अरब ने पहली बार आयोजित किया स्विमसूट फैशन शो

रूढ़िवादी कपड़ों के लिए मशहूर सऊदी अरब ने शुक्रवार को पहली बार स्विमसूट फैशन शो आयोजित किया। पूल साइड आयोजित इस शो में मोरक्को की फैशन डिज़ाइनर यास्मिना कंज़ल द्वारा डिज़ाइन किए गए अधिकतर वन-पीस स्विमसूट्स प्रदर्शित किए गए। यास्मिना ने कहा, "यहां आने पर एहसास हुआ कि सऊदी अरब में स्विमसूट फैशन शो आयोजित करना एक ऐतिहासिक पल है।"

Load More