सऊदी के क्राउन प्रिंस का राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत, पीएम से द्विपक्षीय वार्ता शुरू

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस व प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद आज (सोमवार) दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचे और औपचारिक स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी और क्राउन प्रिंस के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो चुकी है।

Load More