सऊदी के तेल आपूर्ति रोकने की अफवाह के बीच गुजरात में देर रात पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें
सऊदी अरब द्वारा तेल आपूर्ति रोकने और पेट्रोल पंपों की हड़ताल की अफवाह के बीच अहमदाबाद (गुजरात) में शनिवार देर रात कई पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बकौल रिपोर्ट्स, कर्मचारियों द्वारा अफवाहों को नकारते हुए समझाने के बावजूद लोग कतारों में लगे रहे तो कई जगह पेट्रोल पंप बंद करने पड़ गए।