सऊदी सुपर कप फाइनल में हार के बाद फैन ने अल-इत्तिहाद के खिलाड़ी को मारे कोड़े
सऊदी सुपर कप फाइनल में अल-हिलाल से 1-4 से हारने के बाद एक फैन ने अल-इत्तिहाद के खिलाड़ी अब्देर्रज़ाक हमदल्लाह को कोड़े मारे जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में फैन के साथ हुए विवाद के दौरान हमदल्लाह उस पर पानी फेंकते हुए नज़र आ रहे हैं। पानी फेंकने के बाद फैन ने हमदल्लाह को कोड़े से मार दिया।