सक्षमता परीक्षा में 3 बार फेल होने पर नौकरी से निकाले जाएंगे नियोजित शिक्षक: केके पाठक
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के नेतृत्व वाली नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा को लेकर गठित कमिटी ने सभी नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा में भाग लेना और पास करना अनिवार्य करने का फैसला लिया है। बकौल कमिटी, सक्षमता परीक्षा में 3 बार फेल होने वाले नियोजित शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।