सगाई की अंगूठी के बिना दिखीं मेगन मर्कल, तलाक की अफवाहें उड़ीं
यूके के प्रिंस हैरी की पत्नी व अभिनेत्री मेगन मर्कल ने हाल ही में दोस्तों संग अपना 42वां जन्मदिन मनाया। एक दोस्त द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई एक तस्वीर में मेगन के हाथ में सगाई की अंगूठी नहीं दिखी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके तलाक की अफवाहें उड़ीं। यूज़र्स ने कहा कि मेगन-हैरी अलग रह रहे हैं।