सगाई के दिन ऐक्टर सूरज मेहर की छत्तीसगढ़ में कार हादसे में हुई मौत, शूटिंग कर घर लौट रहे थे

ऐक्टर सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर की बुधवार तड़के छत्तीसगढ़ में एक कार हादसे में मौत हो गई। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर विलेन सूरज कथित तौर पर 'आखिरी फैसला' फिल्म की शूटिंग कर घर लौट रहे थे और तभी उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 40-वर्षीय सूरज की बुधवार को ओडिशा में सगाई होनी थी।

Load More