सगाई के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए परिणीति चोपड़ा व राघव चड्ढा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और 'आप' के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शनिवार को हुए सगाई समारोह के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए। परिणीति व राघव की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में उनके पारिवारिक सदस्यों व करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। इससे पहले राघव ने परिणीति संग तस्वीरें शेयर कर लिखा था, "और उन्होंने हां कह दिया...💍।"