सगाई तोड़ने पर लड़के वालों ने राजस्थान में लड़की के पिता पर किया हमला, नाक काट कर साथ ले गए
बाड़मेर (राजस्थान) में सगाई टूटने से नाराज़ एक लड़के के परिवार के 10 लोगों ने बुधवार को लड़की के पिता
कमल सिंह भाटी पर हमला कर दिया। बकौल पुलिस, आरोपियों ने धारदार हथियार से भाटी की नाक काटी और अपने साथ ले गए। भाटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।