सच्चे नेतृत्व का मतलब सहयोगियों के प्रति सम्मान है: स्टारलिंक विवाद पर पोलैंड के PM

पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क ने अमेरिका और पोलैंड के बीच स्टारलिंक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई बहस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा है, "सच्चे नेतृत्व का मतलब है सहयोगियों और साथियों के लिए सम्मान, चाहे वे छोटे हों या कमज़ोर।" उन्होंने आगे लिखा, "इसपर विचार करने की ज़रूरत है, कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।"

Load More