सच जल्द सामने आएगा: घरेलू सहायक को पीटने के आरोप पर ऐक्ट्रेस पार्वती
अभिनेत्री पार्वती नायर ने उनके घरेलू सहायक द्वारा उनपर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप को 'झूठी कहानी' बताते हुए कहा, "मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और...सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।" पार्वती ने 2022 में घरेलू सहायक के खिलाफ चोरी के संदेह में शिकायत दर्ज कराई थी।