सचिन और कोहली की तुलना करने के बाद आलोचनाओं पर एबी डीविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स ने विदेशी टेस्ट हालात में विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर बताए जाने के बाद आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ी है। बकौल डीविलियर्स, विराट का रिकॉर्ड सचिन जितना अच्छा नहीं है लेकिन हमेशा आंकड़े नहीं देखे जाते। उन्होंने कहा, "कोहली टीम में एक अलग तरह की ऊर्जा लाते हैं...खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं।"