सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का भारत में नहीं हुआ था प्रसारण
15 नवंबर 1989 को हुए भारत-पाकिस्तान टेस्ट के दौरान सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का भारत में टेलीविज़न या रेडियो प्रसारण नहीं हुआ था। दूरदर्शन ने उस समय देश में हो रहे 9वें लोकसभा चुनाव के चलते पहले 2-टेस्ट मैचों का प्रसारण नहीं किया था। अपने पहले मैच में वकार यूनिस की गेंद पर सचिन 15-रन बनाकर आउट हुए थे।