सचिन तेंदुलकर घर पर क्या खाना पसंद करते हैं? उन्होंने खुद बताया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वीडियो जारी कर अपने पसंदीदा घरेलू खाने का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट दौरों के दौरान उन्हें घर के खाने की बहुत याद आती थी। घर लौटने से 2-3 दिन पहले वह अपनी मां को फोन कर वरण-भात, झींगे की भाजी, बटाटा की भाजी और घी तैयार रखने को कहते थे।